Tina Dabi extends school holidays by 2 more days | कलेक्टर टीना डाबी ने स्कूलों की छुट्टी 2 दिन बढ़ाई: शीतलहर के चलते 8वीं तक के बच्चों का अवकाश अब 10 जनवरी तक – Barmer News



बाड़मेर में नए साल की शुरुआत के साथ शुरू शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए जिला कलेक्टर टीना डाबी ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टी दो दिन बढ़ाकर 10 जनवरी तक कर दी है। कलेक्टर ने पहले दो दिन की छुट्टी (8

.

दरअसल, मौसम विभाग कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई थी। इसको देखते हुए बाड़मेर जिले में शीतलहर एवं ठंड में क्लास आठ तक के स्टूडेंट के लिए आगामी दो दिन तक अवकाश घोषित किया गया हैl

जिला कलक्टर टीना डाबी ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी,बाड़मेर के प्रस्ताव के अनुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है। इसमें बाड़मेर जिले में संचालित सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 01 से 08 के सभी स्टूडेंट के लिए 9 एवं 10 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।

छुट्टी के दौरान स्कूल स्टाफ को अपनी उपस्थिति संबंधित स्कूल में यथावत देनी होगी। इस आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

दिन-रात का तापमान गिरेगा

दो दिन से तापमान में चल रही गिरावट से पारा अब सामान्य से नीचे पहुंच चुका है। जिससे सर्दी तेज हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *