preparations for panchayat elections in full swing karauli Rajasthan | पंचायत चुनाव की तैयारी तेज: करौली-मासलपुर में प्रगणकों को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 का प्रशिक्षण – Karauli News



करौली में करौली और मासलपुर पंचायत समितियों के लिए नियुक्त प्रगणकों को मतदाता सूची तैयार करने की ट्रेनिंग मिली।

करौली जिले में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में करौली और मासलपुर पंचायत समितियों के लिए नियुक्त प्रगणकों को मतदाता सूची तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें दोनों पंचाय

.

निर्वाचन शाखा के अनुसार, आगामी पंचायत चुनावों के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी ने करौली पंचायत समिति क्षेत्र में 90 और मासलपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 86 प्रगणकों की नियुक्ति की है। इन सभी प्रगणकों को दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें मतदाता सूची निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियां “विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2025” के तहत तैयार होंगी। इनकी अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। ये सूचियां 7 जनवरी 2025 को प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूचियों के आधार पर बनाई जाएंगी।

इसके अतिरिक्त, पंचायत चुनाव नवीन पुनर्गठन के अनुसार गठित ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति क्षेत्रों और जिला परिषद वार्डों के अनुरूप संपन्न कराए जाएंगे।

निर्वाचन शाखा के विजय सिंह मीना ने प्रोजेक्टर प्रेजेंटेशन के जरिए प्रगणकों को ग्राम पंचायतवार परिशिष्ट-1 तैयार करने की प्रक्रिया और तकनीकी बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी।

उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना ने बताया कि पुनर्गठन के बाद करौली की 25 ग्राम पंचायतों में 237 वार्ड और मासलपुर की 26 ग्राम पंचायतों में 232 वार्डों का गठन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है।

मासलपुर के एईआरओ एवं तहसीलदार रामभरोसी कोली ने प्रगणकों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची का कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन शाखा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *