Patient falls from Sawai Mansingh Hospital building | सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की बिल्डिंग से गिरा मरीज: नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाज के लिए पहुंचा था; इलाज के दौरान तोड़ा दम – Jaipur News
![]()
जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग (एसएसबी) से एक व्यक्ति गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षा गार्ड समेत अन्य लोग उसे पास स्थित ट्रोमा सेंटर लेकर गए, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरीज एस
.
सूत्रों के मुताबिक मृतक मरीज करीब 38 से 40 साल का बताया जा रहा है। उसका कुछ समय पहले किडनी का ट्रांसप्लांट भी हुआ था। रूटिन चैकअप के लिए मरीज हॉस्पिटल पहुंचा था। जहां छठी मंजिल पर वह डॉक्टर से कंसल्टेशन करने के लिए डॉक्टर का इंतजार कर रहा था। तभी अचानक वह बिल्डिंग की रैलिंग पर जाकर नीचे कूद गया।

