Orange alert for cold wave and fog in Sawai Madhopur even today | सवाईमाधोपुर में आज भी शीतलहर और कोहरे का ऑरेन्ज अलर्ट: पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट – Sawai Madhopur News


सवाई माधोपुर में तेज सर्दी से बचने के लिए अलाव पर तापते लोग।

सवाई माधोपुर में तेज सर्दी का दौर जारी है। यहां कड़ाके की ठंड लोगों को कपकपी छुड़ा रही है। बुधवार को यहां पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही है। हालांकि यहां दिन में धूप भी खिली, लेकिन शीतलहर का असर ज्यादा रहा। वहीं गुरूवार सुबह यहां घना कोहरा छाया रहा। सव

.

सवाई माधोपुर में सुबह सुबह छाया कोहरा।

सवाई माधोपुर में सुबह सुबह छाया कोहरा।

पिछले एक सप्ताह का सवाई माधोपुर में तापमान

सवाई माधोपुर में बुधवार कोअधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया‌। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगामी दिनों में मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की ओर से आज सवाई माधोपुर में शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी के यहां यहां कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां आगामी कुछ दिनों तक कोहरा बने रहने की संभावना है। साथ ही आगामी दिनों में तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *