Liquor worth Rs 10 lakh seized from car, 6 arrested | कार से 10 लाख की शराब जब्त, 6 गिरफ्तार – Churu News
![]()
.
पुलिस ने चूरू डीएसटी के सहयोग से राजगढ़-हिसार हाइवे पर मंगलवार रात नाकाबंदी कर कार से 10 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब से भरी कार व उसको एस्कॉर्ट कर रही अन्य कार को भी जब्त किया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल (आईपीएस) के अनुसार डीएसटी प्रभारी जयप्रकाश को सूचना मिली कि एक कार हिसार से महंगी ब्रांड की अवैध शराब लेकर चूरू होते हुए गुजरात जाएगी। इस पर राजगढ़ एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने हाइवे 52 हिसार रोड पर नाकाबंदी की। हिसार की तरफ से आ रही कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक नाकाबंदी तोड़ते हुए कार भगा ले गया। इस कार के पीछे आई एक अन्य कार भी नाकाबंदी तोड़कर चली गई। पुलिस ने पीछा कर दोनों कार पकड़ कर तलाशी ली। एक कार की डिक्की में महंगी ब्रांड की शराब के 16 कार्टन थे। दूसरी कार एस्कॉर्ट कर रही थी।
पुलिस ने कार में सवार कैलाश विश्नोई निवासी माणकी (बाड़मेर), राजू राम सैन निवासी झाब (जालोर), ओमप्रकाश विश्नोई निवासी हाड़ेतर, रविंद्र कुमार विश्नोई निवासी बावरला, राजू विश्नोई व नरपत लाल निवासी सांचौर को गिरफ्तार किया। आरोपी अरविंद विश्नोई भाग गया।

