Jaipur’s sewage and filth crisis | जयपुर में गंदगी और सीवरेज का संकट: जवाहर नगर से प्रताप नगर तक बिगड़े हालात, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल – Jaipur News


राजधानी जयपुर के कई इलाकों में गंदगी, सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या लगातार सामने आ रही है। सड़कों पर भरा गंदा पानी, जाम नालियां और जगह-जगह कचरे के ढेर ने आम लोगों का आना-जाना भी मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना तक दूभर हो गया है। ह

.

जवाहर नगर, प्रताप नगर, रामगढ़ रोड और जयपुर ग्रेटर के कई वार्डों से लगातार शिकायत सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइनें जाम होने और जल निकासी की व्यवस्था ठप होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जो घरों और दुकानों तक पहुंच रहा है। इससे न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है बल्कि हेल्थ को लेकर भी गंभीर खतरे पैदा हो गए हैं।

ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें।

जल निकासी की व्यवस्था लंबे समय से खराब वार्ड नंबर 4, रामगढ़ रोड क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था लंबे समय से खराब है। स्थानीय निवासी नवीन ने बताया कि सड़क पर हमेशा कीचड़ जमा रहता है, जिससे पैदल चलना और दोपहिया वाहन निकालना तक मुश्किल हो गया है। बारिश न होने के बावजूद सड़क पर पानी भरा रहना नगर निगम की लापरवाही को उजागर करता है।

वहीं, वार्ड नंबर 56 प्रताप नगर में सीवरेज लाइन जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। स्थानीय निवासी अनिल शर्मा के अनुसार, सीवरेज का पानी सड़कों पर जमा होने से बदबू फैल रही है और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जयपुर ग्रेटर में सफाई व्यवस्था चरमराई वार्ड नंबर 54, जयपुर ग्रेटर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय निवासी देवेंद्र का कहना है कि कई दिनों से कचरा नहीं उठाया गया है। नियमित झाड़ू भी नहीं लगाई जा रही। इसके चलते सड़कों और गलियों में गंदगी फैल गई है। बदबू के साथ मच्छर-मक्खियां बढ़ रही हैं और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

इसी तरह वार्ड नंबर 150 जवाहर नगर में गली के कोने पर कचरा डालने का स्थायी अड्डा बन गया है। क्षेत्र निवासी धुड़ा राम ने बताया कि हर दिन लोग यहां कचरा डाल जाते हैं, जिससे गली में गंदगी और बदबू फैली रहती है। कचरे के कारण मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है, बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का डर बना हुआ है।

आम लोगों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि सीवरेज लाइनों की तुरंत सफाई कराई जाए, जाम नालियों की मरम्मत हो और नियमित कचरा उठान व सफाई व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि हालात और खराब होने से रोके जा सकें।

आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें।

जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए…

1.जयपुर में टूटे चेंबर, सड़कों पर कचरे से जनता परेशान:बिजली कटौती भी बनी समस्या, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आई शिकायतें

2.नगर निगम की अनदेखी से जयपुर शहर बन रहा डंपिंग-यार्ड:शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान, जनता बोली- मूक दर्शक बना प्रशासन

3.जयपुर में टूटी सड़क,गड्ढों और मनमानी वसूली से लोग परेशान:लोगों की जान पर खतरा बना हुआ, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं

4.जयपुर में टूटी सड़क,गड्ढों और मनमानी वसूली से लोग परेशान:लोगों की जान पर खतरा बना हुआ, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं

5.जयपुर में सीवर के बदबूदार पानी से लोग परेशान:बीमारियों का खतरा बढ़ रहा; जनता बोली- लंबे समय से समाधान का इंतजार

6.जयपुर में बंदरों और आवारा पशुओं से लोग परेशान:विद्याधर नगर में सीवर लाइन टूटी, वार्डों से लगातार आ रही शिकायतें, समाधान का इंतजार

7.जयपुर में सड़कों पर कीचड़, लोग परेशान:कई वार्डों में सीवर लाइन चोक, जगतपुरा, प्रताप नगर, झोटवाड़ा में शिकायत के बाद भी नहीं सुधरे हालात

8.जयपुर में सीवर लाइन का पानी घरों के आगे भरा:लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हुआ, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान

9.जयपुर में स्कूल के पास कचरे के ढेर:बच्चों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

10.जयपुर में इटरनल हॉस्पिटल के पास सड़क टूटी:कचरा और बंद रोड लाइटें, कई वार्डों में हालात बदतर, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *