Indian Culture Knowledge Examination result declared, 24 students included in district merit | भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जिला मेरिट में 24 विद्यार्थी शामिल – Churu News


.

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 7 नवंबर को जिले के 300 स्कूलों में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

जिला स्तर पर 5वीं से 12वीं के 3-3 टॉपर सहित 24 विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा में 5वीं से 12वीं कक्षा के जिले के 18 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिला संयोजक उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि कक्षा 12 में राजगढ़ की अंशिका पहले, सात्यूं की मनीषा दूसरे एवं हंसिया बास सिद्धमुख की अंजू तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार क्लास 11 में पड़िहारा की मनीषा बोहरा पहले, चूरू के गांव लाखाऊ के सुनील कुमार दूसरे एवं राजलदेसर के गांव लाछड़सर के हंसराज सारण तीसरे स्थान पर रहे।

क्लास 10 में राजगढ़ के यश जांगिड़ पहले, पड़िहारा के हर्षित प्रजापत दूसरे एवं राजगढ़ के रवि तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 9वीं में रतनगढ़ के पाबूसर की सलोनी शर्मा पहले, राजगढ़ की नियति बिंदल दूसरे एवं चूरू की श्रेया शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 8वीं में तारानगर के अविनाश प्रजापत पहले, चूरू की भावना कनखेडिय़ा दूसरे एवं चूरू की ज्योति सिंगोदिया तीसरे स्थान पर रही।

कक्षा 7वीं में चूरू की रिया पहले, सरदारशहर की सपना दूसरे एवं राजगढ़ के रजत चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा छठी में बीदासर के तेहनदेसर के मुकेश पंवार पहले, सिद्धमुख की रितिका दूसरे एवं रतनगढ़ के नुवां की मानवी तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार कक्षा 5 में तारानगर के हेमाक्ष सिंह चौधरी पहले, सरदारशहर के फरहान छींपा दूसरे एवं सिद्धमुख के रेजड़ी गांव के हरमन तीसरे स्थान पर रहे। जिला संयोजक राठौड़ ने जिलास्तरीय मेरिट सूची के 24 विद्यार्थियों को फरवरी में गायत्री शक्तिपीठ में होने वाले कार्यक्रम में नकद राशि, प्रतीक चिह्न, योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। तहसील स्तर कक्षावार मेरिट सूची जल्द जारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *