In the lecture, it was said that quitting addiction through yoga is imminent. | व्याख्यान में योग से नशा छोड़ने के आसन्न बताए – Churu News
चूरू | लोहिया कॉलेज में स्वयं से साक्षात्कार नशा छोड़ें योग से जुड़े पर व्याख्यान हुआ। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है बल्कि यह परिवार और समाज की नींव को भी कमजोर करता है।
.
मुख्य वक्ता डॉ. मनोज योगाचार्य ने कहा कि आत्म-साक्षात्कार और नियमित योगाभ्यास से मनुष्य इच्छा शक्ति को इतना प्रबल बना सकता है कि वह किसी भी प्रकार की बुरी आदत पर विजय पा सके। उन्होंने विभिन्न योगाभ्यास के माध्यम से नशीले पदार्थों के प्रति आकर्षण को कम करने के वैज्ञानिक तरीकों को साझा किया। तनाव प्रबंधन के लिए विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास भी करवाया। डॉ. अरविंद शर्मा, नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र के प्रभारी डॉ. बीएल मेहरा ने भी संबोधित किया। आयोजन समिति के सदस्य डॉ मूलचंद, कमलेश शर्मा, आदित्य शर्मा, सुखवीर, रिजुल पूनिया, अजय तंवर, समीक्षा चौधरी ने सहयोग किया।

