Illegal mining in Deeg threatens the existence of mountains | डीग में अवैध खनन से पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में: नगर परिषद ने खनिज विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की – Deeg News



डीग जिले में अवैध खनन से पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। खनन माफियाओं ने ब्रज क्षेत्र की धार्मिक पर्वत श्रृंखलाओं और शहर के भीतर के पहाड़ों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। नगर परिषद ने अपनी भूमि पर हो रहे अवैध खनन पर संज्ञान लेते हुए खनि

.

अवैध खनन के कारण कई पहाड़ों पर सैकड़ों फीट तक खुदाई हो चुकी है, जिससे गहरी खाइयां बन गई हैं। इससे इन पहाड़ों का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ गया है और उनका अस्तित्व मिटने की कगार पर है।

पहाड़ों को बचाने की लंबे समय से उठ रही मांग स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वे लंबे समय से इन पहाड़ों को बचाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, खनन माफियाओं के कथित प्रभाव के कारण अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

नगर परिषद ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया था, जिसके तहत 56 बीघा भूमि को कब्जे में लेने की प्रक्रिया चल रही थी। इस भूमि के संरक्षण के लिए खसरा नंबर 104 पर झाड़ियां हटाई जा रही थीं। इसी दौरान अधिकारियों को सूचना मिली कि आबादी के बंधा रोड के पास खसरा नंबर 104, 126 और 127 की भूमि पर अवैध रूप से पहाड़ काटकर पत्थर और मिट्टी का खनन किया जा रहा है।

कलेक्टर की पहल पर भूमि का निरीक्षण किया जिला कलेक्टर की पहल पर इस भूमि का निरीक्षण किया गया है। भविष्य में इस भूमि को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के उपयोग के लिए सुरक्षित करने की योजना बनाई गई है। नगर परिषद ने इस अवैध गतिविधि की जानकारी खनि अभियंता, खान एवं भूविज्ञान विभाग, भरतपुर को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर परिषद की स्वामित्व वाली भूमि पर अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग से इस मामले में सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *