Icy winds blew at a speed of 10 km in Pali. | पाली में चली 10 km की स्पीड से बर्फीली हवा: न्यूनतम पारा पहुंचा 9 डिग्री तक, सुबह छाया हल्का कोहरा – Pali (Marwar) News



पाली में गुरुवार सुबह छाया हल्का कोहरा।

पाली में गुरुवार को भी तेज की सर्दी का असर बना रहा। सुबह के समय शहर और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। मौसम में घुली ठंडक ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।

.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पाली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास और बढ़ा दिया।

खासकर सुबह और देर शाम के समय ठंड ज्यादा चुभती हुई महसूस की गई। तेज सर्दी के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बाजारों, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर सुबह के समय चाय की थड़ियों पर लोगों की भीड़ देखी गई, जहां लोग गर्म चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापते हुए सर्दी से राहत पाने का प्रयास करते दिखाई दिए।

बुजुर्गों और बच्चों पर सर्दी का असर अधिक देखा गया। चिकित्सकों ने भी मौसम को देखते हुए लोगों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम सावधानी बरतने और गर्म तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी सर्दी का असर बने रहने की संभावना जताई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *