Encroachment on government school land troubles students | सरकारी स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण: संदिग्ध पट्टों को निरस्त करने और कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन – Karauli News



ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

जिला मुख्यालय के समीप स्थित ससेडी गांव के सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल की भूमि पर कथित अतिक्रमण और फर्जी तरीके से पट्टे जारी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

.

ग्रामीणों ने इस संबंध में करौली के जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्कूल के सामने की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और संदिग्ध पट्टों को निरस्त करने की मांग की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम ससेडी स्थित सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में आसपास के पांच गांवों के करीब 600 छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। स्कूल के सामने स्थित भूमि स्कूल परिसर की ही बताई जा रही है, लेकिन कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा उस जमीन पर मिट्टी डलवाकर कब्जा कर लिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित लोगों ने इस जमीन के फर्जी और गोपनीय तरीके से पट्टे बनवा लिए, जिसकी जानकारी ग्रामवासियों को नहीं दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के सामने की जमीन पर अतिक्रमण होने से न केवल शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में स्कूल परिसर और विद्यार्थियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि स्कूल की जमीन पर बनाए गए सभी फर्जी पट्टों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और अतिक्रमण हटवाकर भूमि को स्कूल के उपयोग हेतु सुरक्षित किया जाए। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *