DSO First Team cracks down on illegal gas refilling, seizes 96 cylinders, arrests 2 | डीएसओ प्रथम टीम की अवैध गैस रीफिलिंग पर कार्रवाई, 96 सिलेंडर पकडे़, 2 गिरफ्तार – Jaipur News
![]()
जयपुर | जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने रामनगररिया पुलिस के साथ अवैध गैस रीफिलिंग कारोबार का खुलासा किया है। टीम ने एनआरआई चौराहे के पास छापेमारी कर 96 बीपीसीएल और 1 एचपीसीएल गैस सिलेंडर, 7 पेमेन्ट स्कैनर, 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 5 बांसुरी और अत
.
इस मामले में आकाश प्रजापत और खेमराज मीणा निवासी जगतपुरा के खिलाफ राम नगरिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत चारण ने बताया कि शहर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। ये सेंटर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित होते हैं, जिससे जन सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न होता है। दोषियों के खिलाफ द्रवित पेट्रोलियम गैस (रेग्यूलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) आदेश, 2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की गई।

