Devotees gathered at Shaktipeeth Shakambhari, 2-day Mahamangal completed | शक्तिपीठ शाकंभरी में जुटे देशी-विदेशी भक्त, 2 दिवसीय महामंगल संपन्न: मेहंदी-चूड़ा-चुनरी-गजरा उत्सव में खेली फूलों की होली, शाकंभरी परिवार सेवा ट्रस्ट ने सजाया दरबार – Sikar News
![]()
शाकंभरी माता के महामंगल कार्यक्रम के दौरान सजाया दरबार।
सीकर जिले में सकराय स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शाकंभरी मंदिर में 2 दिवसीय महामंगल कार्यक्रम संपन्न हुआ। 2 दिनों तक सकराय में हुए सहस्र आयोजन में राजस्थान के अलावा हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, असम, कर
.
गायिका प्रियंका गुप्ता और रिया शर्मा ने भजनों के साथ मंगलपाठ का वाचन किया। मंगलपाठ के दौरान चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, गजरा उत्सव, सवामणी, फूलों की होली खेली गई तथा शाकंभरी माता का विशेष दरबार सजाया गया। आज कार्यक्रम के अंतिम दिन महामंगल पाठ के बाद महाआरती की गई। इससे पहले शाकम्भरी परिवार सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से हुए कार्यक्रम में रितेश वर्णवाल और संजय शर्मा ने भजनों की प्रस्तुती दी। पोद्दार गेस्ट हाऊस से माता के दरबार तक गाजे बाजे के साथ निशान शोभायात्रा निकाली गई।
माता के दरबार का विशेष श्रृंगार करके ज्योति जलाई। कार्यक्रम में मंदिर के निज पुजारी पवन शर्मा, अंकित शर्मा तथा विकास शर्मा, राजेंद्र शर्मा का ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विशेष स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान दिलीप बागला, अंबिका ढंढारिया, राजेंद्र मोदी, मुकेश जोशी, हर्ष जोशी, जीतू चिरानिया, अभिषेक शाह, मोना हरभजनका, ज्योति शर्मा, सौरभ शाह, मुरारी अग्रवाल, अमित क्याल, पायल टेकरीवाल, अमिता जोशी, पीयूष क्याल, अमन चिरानिया, अभिलाषा अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

