Bone-chilling cold in Sikar, minimum temperature 4.5 degrees | सीकर में हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री: आज सुबह गलन बढ़ी, खेतों में छाया कोहरा, 11 जनवरी तक राहत नहीं – Sikar News



सीकर के शिश्यूं-बाजौर की सीमा पर एक खेत में फसल पर छाई धुंध।

आज सुबह से सीकर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सीकर में आज न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। आज यहां पर न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 17.4 दर्ज किया

.

बुधवार को दोपहर में भी अधिकतम तापमान 15 डिग्री के करीब रहने के चलते पूरे दिन सीकर में तेज ठंड का असर रहा। इधर आज सुबह सीकर शहर में कोहरा कुछ कम रहा, लेकिन जिलेभर में घना कोहरा छाया। शिश्यूं, बामनवास और बाजौर एरिया में घने कोहरे के‌ कारण विजिबिलिटी करीब 50से 60 मीटर तक ही रही। शहर में डेन्सिटी ज्यादा होने के कारण विजिबिलिटी कुछ बढ़ी हुई रही।

पलसाना में कोहरे के कारण खेत के पास से गुजर रही ट्रेन भी धुंधली सी नजर आई। वहीं, किसान तेज सर्दी से फसलों को बचाने के लिए उन पर तिरपाल व मोल्ड स्टिक कवर लगा रहे हैं। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल अभी सीकर में तेज सर्दी का दौर जारी रहेगा। अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। 11 जनवरी तक सीकर में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *