A minor was raped after being given a sedative in tea. | चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से किया रेप: अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस – Ajmer News



अजमेर में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर द

.

पुलिस के अनुसार पीड़िता की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह एक फार्म पर अपनी मां के साथ काम करती है। दिसंबर में वह फार्म पर काम करने गई तो आरोपी ने उसे चाय पिलाई और उससे वह बेहोश हो गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया। उसके अश्लील वीडियो बनाए गए। बाद में आरोपी के द्वारा किसी को बताने पर धमकी दी कि वह उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *