Udaipur police seized doda worth Rs 80 lakh | नाकाबंदी देखकर भागा तस्कर,पुलिस ने किया फायर: कार जब्त; 361 किलो डोडा चूरा बरामद, 80 लाख रुपए कीमत – Udaipur News



गोगुंदा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान क्रेटा कार से 361 किलो डोडा चूरा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपए है।

उदयपुर जिले की गोगुंदा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान क्रेटा कार से 361 किलो डोडा चूरा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपए है।

.

गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। इस पर गोगुंदा थाना पुलिस ने झाड़ोली कट के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक क्रेटा कार संदिग्ध दिखी। इस पर पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन ड्राइवर ने कार को भगाकर ले गया।

पुलिस ने पीछा कर गाड़ी पर फायर किया। इस पर तस्कर कार को छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस को कार की तलाशी में अफीम डोडा चूरा बरामद मिला।

पुलिस के अनुसार- कार से 361 किलो डोडा चूरा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपए है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जंगल और आस-पास के इलाकों में सर्चिंग भी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इनपुट : गोपाल लोढ़ा, गोगुंदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *