Retired bank employee duped by digital arrest | ‘आपके बैंक का ATM आतंकवादी के पास मिला है’: रिटायर्ड बैंककर्मी को धमकी दी- सिविल ड्रेस में आकर एनकाउंटर कर देंगे; 25 लाख की साइबर ठगी – Sriganganagar News


पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगों ने लाखों की ठगी कर ली। रिटायर्ड कर्मचारी को धमकाया कि आपका बैंक से जुड़ा एक ATM कार्ड आतंकवादी यूज कर रहा है। उन्हें धमकाया कि अगर परिवार या बैंक को सूचना दी तो सिविल ड्रेस में आकर गोली मार देंगे, पू

.

इसके बाद अपने केस की जानकारी लेने के लिए ठगों को कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने परिजनों को बताया और 1903 पर शिकायत दी।

मामला श्रीगंगानगर के साइबर थाने का है।

बोला- आतंकवादी के पास मिला है ATM

पुलिस को दी रिपोर्ट में परमजीत सिंह तनेजा निवासी बी-88, सेतिया कॉलोनी, गली नंबर 2 (श्रीगंगानगर) ने बताया- वह पंजाब नेशनल बैंक का रिटायर्ड कर्मचारी है। 23 दिसंबर 2025 को उनके पास वॉट्सऐप नंबर 8370930898 से सुबह 11:14 बजे एक वीडियो कॉल आई। कॉलर ने चेहरा छिपाकर खुद को कोलाबा पुलिस स्टेशन, मुंबई का अधिकारी बताया।

साइबर ठग ने परमजीत से कहा- उसका (परमजीत) का केनरा बैंक में अकाउंट है। जिसका ATM कार्ड एक आतंकवादी के पास मिला है और मनी लॉन्ड्रिंग में यूज हुआ है।

साइबर ठगों ने बुजुर्ग को 16-16 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा और उन्हें धमकाते रहे।

साइबर ठगों ने बुजुर्ग को 16-16 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा और उन्हें धमकाते रहे।

पूरे परिवार को एनकाउंटर में मार देंगे

परमजीत ने इस बात से मना कर दिया और ठग से कहा कि वह कभी मुंबई नहीं गया। बाद में ठग ने धमकी देकर कहा- अधिकारी से तरीके से बात करो, वरना पूरे परिवार को एनकाउंटर में मार देंगे। डर के मारे परमजीत सहम गया। जिसके बाद ठग ने TRAI का फर्जी नोटिस, ATM कार्ड की फर्जी PDF, ED का फर्जी अरेस्ट वारंट और CBI का मनी लॉन्ड्रिंग नोटिस भेजा। साथ ही, कुछ फोटो भेजे जिनमें एक व्यक्ति से कई ATM कार्ड बरामद होते दिख रहे थे।

FD तुड़वाकर पैसे ट्रांसफर करवाए

24 दिसंबर को ठग ने परमजीत से FD, म्यूचुअल फंड और सेविंग्स का डिटेल मांगा। डर में परमजीत ने सब बता दिया। ठग ने कहा- FD तुड़वाकर अपने अकाउंट में पैसे डालो और फिर उनके अकाउंट में ट्रांसफर करो, हम वेरिफाई करके लौटा देंगे। जिसके बाद परमजीत ने पीएनबी बैंक में की हुई एफडी तुड़वा ली और ठगों द्वारा बताए गए Yes Bank अकाउंट में ट्रांसफर करवा दिए।

जिसके बाद ठग ने धमकी दी कि परिवार या बैंक से बात की तो सिविल ड्रेस में लोग गोली मार देंगे। इसके बाद ठगों ने फिर से 25 दिसंबर को भी कॉल कर निगरानी करने की बात कही और मोबाइल बैटरी 50% से नीचे न होने देने को कहा। परमजीत 16-16 घंटे कॉल पर रहा, जिससे वह डिप्रेशन में चला गया। 26 दिसंबर को ठग ने फिर कॉल की और दूसरा अकाउंट नम्बर भेजा। जिसके बाद परमजीत ने फिर से FD तुड़वाकर 25 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

पुलिस बुजुर्ग को आए कॉल की जांच में जुटी है। ताकि रुपयों की रिकवरी करवाई जा सके।

पुलिस बुजुर्ग को आए कॉल की जांच में जुटी है। ताकि रुपयों की रिकवरी करवाई जा सके।

कॉल का जवाब नहीं मिला तो मामला दर्ज करवाया

2 जनवरी को परमजीत ने ठगों का कॉल ट्राई किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उसने घरवालों को बताया और 1930 पोर्टल पर शिकायत की। अब साइबर थाने में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। परमजीत का कहना है कि यह पैसे उनके रिटायरमेंट की कमाई थी, जो जीवनयापन का सहारा थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें ये खबर भी…

साइबर ठगी पर हाईकोर्ट ने कहा- हालात खतरनाक:डिजिटल अरेस्ट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी; एक्शन प्लान मांगा

पुलिस अफसर बनकर अजमेर के बिजनेसमैन को धमकाया:कहा- खाते में ब्लैक मनी है, 40 लाख ट्रांसफर करवाए; पति-पत्नी 4 दिन घर में कैद रहे

ठग ने खुद को CBI अधिकारी बता 57 लाख ठगे:13 दिन डिजिटल-अरेस्ट रखा,रिटायर्ड अधिकारी को मनी लान्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *