Pornographic videos were made using a hidden camera mounted on the wall. | दीवार घड़ी में लगे खुफिया कैमरे से बनाए अश्लील वीडियो: ब्लैकमेल और रेप की धमकी देकर मांगे 30 लाख रुपए, युवती के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज – Barmer News


हनी ट्रेप में फंसे वकील के मुकदमा दर्ज करवाने के बाद उसी युवती के खिलाफ एक और मामला व्यापारी ने बाड़मेर कोतवाली थाने में दर्ज करवाया है। जिसमें अश्लील वीडियो शेयर करने और रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर 30 रुपए की डिमांड की। कोतवाली सीआई मनोज कु

.

मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे गैंग के पीछे किसी एक नेता की भूमिका भी संदिग्ध है।

दरअसल, बाड़मेर की कोतवाली पुलिस ने शनिवार को हनी ट्रेप में फंसे वकील की रिपोर्ट पर युवती प्रियंका और उसके सहयोगी कमल सिंह को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश कर उसको पुलिस रिमांड पर लिया। सोमवार को पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया। वहां से प्रियंका और कलमसिंह को जमानत पर रिहा हो गए। इसके बाद से प्रियंका बाड़मेर शहर में से फरार हो गई है।

व्यापारी ने दी रिपोर्ट, मांगे 30 लाख रुपए

कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें बताया- 24 दिसंबर को मुझे फोन करके मेरी बिल्डिंग किराए पर लेने के बहाने मुझसे संपर्क किया। उसके बाद उसने मुझे अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां पर बीयर के बहाने नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी के हालात में मेरे अश्लील वीडियो बना लिए। फिर भेजकर ब्लैक करने लगी। इसके बदले 30 लाख रुपए की डिमांड की। जब इसी युवती को पकड़ने के लिए सूचना न्यूज के जरिए मिली तब मैंने हिम्मत करके मामला दर्ज करवाया।

युवती जमानत पर रिहा होने के बाद से फरार चल रही है।

युवती जमानत पर रिहा होने के बाद से फरार चल रही है।

मामला दर्ज कर जांच जारी

कोतवाली मनोज कुमार ने बताया- एक मामले में युवती को हमने गिरफ्तार किया था। उनके साथ में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसका मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ब्लैकमेलिंग के लिए फोटो-वीडियो भेजना बताया है।

दीवार घड़ी में खुफिया कैमरे से बनाए थे वीडियो

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने युवती के किराए के फ्लैट से एक अजंता घड़ी बरामद की है। घड़ी उसके कैमरे में बैड के सामने दीवार पर लगी हुई थी। इसमें अजंता के अंतिम अक्षर ए के नीचे खुफिया कैमरा लगा हुआ था। जिससे वो अश्लील वीडियो बनाकर वकील और व्यापारी के अश्लील वीडियो बनाया। फिर उस वीडियो के फोटो और छोटी क्लिप भेजकर उनसे रुपए की डिमांड कर रही थी।

युवती ने वकील के अश्लील वीडियो बनाकर 40 लाख मांगे:रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी, युवक-युवती गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *