Police bust online gaming betting gang, They used Instagram for promotion; the master ID was provided from Dubai | ऑनलाइन गेमिंग सट्टा गिरोह को पुलिस ने पकड़ा: इंस्टाग्राम के माध्यम से करते थे प्रचार; दुबई से मिलती थी मास्टर आईडी – Jaipur News
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे वज्र प्रहार 2.0 अभियान के तहत जयपुर वेस्ट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग सट्टा मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया है। जांच मे
.
इंस्टाग्राम के जरिए फंसाते थे लोग, ‘criccode’ वेबसाइट का प्रचार
पुलिस थाना चित्रकूट की जांच में सामने आया कि आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से “criccode” नामक वेबसाइट का प्रचार करते थे। इसे वेरिफाइड ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म बताकर लोगों को गेम पर पैसा लगाने और मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया जाता था। विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले लोगों से UPI और बैंक खातों के जरिए रकम मंगवाई जाती थी, जिसे ऑनलाइन सट्टा साइट्स पर लगाया जाता था।
दुबई से मिलती थी मास्टर आईडी, 50 से ज्यादा फर्जी बैंक खाते
जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन दुबई से किया जा रहा था। दुबई में बैठा ‘जेक’ नाम का व्यक्ति वर्चुअल नंबरों के जरिए आरोपियों को मास्टर आईडी उपलब्ध कराता था।
अब तक की जांच में 50 से अधिक फर्जी बैंक खाते सामने आए हैं, जिनमें 2 लाख रुपए से अधिक की राशि होल्ड करवाई जा चुकी है। फर्जी खातों के संबंध में साइबर सेल जयपुर पश्चिम द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल खान ( 22 साल) निवासी मिडास रेजीडेंसी, सारथी मार्ग, थाना चित्रकूट, जयपुर मूल निवासी: किशनगढ़, अजमेर, इब्राहिम खान (19 साल) पुत्र ईजाज मोहम्मद, निवासी: बांटड़ी हमीदपुर, थाना खुनखुना, जिला नागौर, दोलत अली (25 साल) पुत्र शकुर खान, निवासी: बांटड़ी हमीदपुर, थाना खुनखुना, जिला नागौर, इमरान खान (25 साल) पुत्र महबूब खान, निवासी: बांटड़ी हमीदपुर, थाना खुनखुना, जिला नागौर और जाकिर हुसैन (25 साल) पुत्र मोहब्बत अली, निवासी: बांटड़ी हमीदपुर, थाना खुनखुना, जिला नागौर सहित एक नाबालिग को डिटेन किया है।
पुलिस ने भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, पासबुक, 15 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड और एक वाई-फाई राउटर जब्त किए हैं।
5 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध
गिरफ्तार आरोपियों में जयपुर, अजमेर और नागौर जिले के निवासी शामिल हैं। इनमें साहिल खान ( 22 साल) निवासी मिडास रेजीडेंसी, सारथी मार्ग, थाना चित्रकूट, जयपुर मूल निवासी: किशनगढ़, अजमेर, इब्राहिम खान (19 साल) पुत्र ईजाज मोहम्मद, निवासी: बांटड़ी हमीदपुर, थाना खुनखुना, जिला नागौर, दोलत अली (25 साल) पुत्र शकुर खान, निवासी: बांटड़ी हमीदपुर, थाना खुनखुना, जिला नागौर, इमरान खान (25 साल) पुत्र महबूब खान, निवासी: बांटड़ी हमीदपुर, थाना खुनखुना, जिला नागौर और जाकिर हुसैन (25 साल) पुत्र मोहब्बत अली, निवासी: बांटड़ी हमीदपुर, थाना खुनखुना, जिला नागौर सहित एक नाबालिग को डिटेन किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
कार्रवाई में पुलिस थाना चित्रकूट और जयपुर वेस्ट की विभिन्न शाखाओं की संयुक्त टीम शामिल रही। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस थाना चित्रकूट के थानाधिकारी देवेंद्र प्रताप ने किया। टीम में पुलिस निरीक्षक गणेश सैनी (डीएसटी जयपुर पश्चिम), उप निरीक्षक प्रियंका (पुलिस थाना चित्रकूट), हेड कॉन्स्टेबल छोटूराम, हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार (पुलिस थाना वैशाली नगर) शामिल रहे। इसके साथ ही कॉन्स्टेबल भंवर लाल, कॉन्स्टेबल बहादुर (तकनीकी शाखा), कॉन्स्टेबल पूरण मल (साइबर सेल), महिला कॉन्स्टेबल मंजू, महिला कॉन्स्टेबल ममता, कॉन्स्टेबल रोशन कुमार, कॉन्स्टेबल आशिष कुमार, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार (डीएसटी) और कॉन्स्टेबल राजेश कुमार (पुलिस थाना चित्रकूट) ने कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई। तकनीकी सहयोग में योगिता वरदानी, तकनीकी सहायक साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।
साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई जारी
जयपुर पश्चिम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा वेबसाइटों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या विज्ञापन के झांसे में न आएं। साइबर ठगी से संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें।

