North-Western Railway Employees Union released the calendar at the headquarters. | उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ ने मुख्यालय में कैलेंडर का विमोचन: 40 विभागों के डेढ़ हजार से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को कैलेंडर वितरित किए गए – Jaipur News



जयपुर में उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ की GLO (मुख्यालय) शाखा ने वर्ष 2026 का कैलेंडर तैयार किया है। GLO शाखा सचिव राजीव सारण ने बताया- महामंत्री मुकेश माथुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने कैलेंडर का आधिकारिक विमोचन किया।

.

एम्पलॉईज यूनियन और एससी-एसटी एसोसिएशन के संयुक्त पैनल पर हाल ही में जैक्सन क्रेडिट सोसाइटी के निदेशक पद पर जीते नर्सिंग सुपेरिटेंडेंट सुरेन्द्र सिंह बधाला और एमसीएस सुभाष मीना द्वारा सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

इसके बाद कॉमर्शियल, कंट्रोल, ईक्यू सेल, डाटाबेस सहित 40 विभागों के डेढ़ हजार से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को कैलेंडर वितरित किए गए। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष प्रेम नारायण, एजीएस मीना सक्सेना, नारायण सिंह, आरती अग्रवाल, इन्द्रपाल सिंह, उत्तम बाथरा, पवन जुनेजा, नूतन प्रकाश प्रजापति, मनोज मीना, सोनल माथुर, शंकर यादव, धर्मेश बैरवा, समित प्रताप सिंह, त्रिलोचन सिंह, महेश बोहरा, विशाल पारवानी, अनुराग पारीक, पुष्पेंद्र जायसवाल, विभा तापड़िया, पारुल माथुर, जमना कंवर सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *