Mechanic’s body found hanging in Pali | पाली में फंदे पर लटकता मिला मैकेनिक का शव: परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, बोले- समझ नहीं आ रहा विकास ने ऐसा क्यों क्या? – Pali (Marwar) News
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टर्स ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पाली में बुधवार को एक 21 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जवान बेटे की अकाल मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वे इस बात पर यकीन नहीं कर पा र
.
पुलिस के अनुसार मामला पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र का है। पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी 21 वर्षीय विकास पुत्र मांगीलाल एक कार शोरूम में मैकेनिक के तौर पर कार्यरत था। वह रोज की तरह बुधवार को भी काम पर गया था। दोपहर के समय वह अपने साथियों से रेस्ट करने की बात कहकर जोधपुर रोड स्थित आशापुरा टाउनशिप के पास कंपनी के एक कमरे में गया था।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।
कुछ समय बाद जब विकास कमरे में नहीं दिखा तो साथियों ने तलाश की। इस दौरान उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक अविवाहित था। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

