Legal Services Committee Secretary inspected and found irregularities | विधिक सेवा समिति सचिव ने किया निरीक्षण, अव्यवस्थाएं मिली – Barmer News
शहर में नगरपरिषद द्वारा संचालित हो रहे रैन बसेरों का जिला विधिक सेवा समिति की सचिव कृष्णा गुप्ता ने मंगलवार की रात को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान रैन बसेरा प्रशासन में हड़कंप मच गया।
.
सचिव ने रैन बसेरों में कार्यरत कार्मिकों से हाजरी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर के बारे में जानकारी ली। लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। जिसमें बिस्तरों पर चद्दर और तकियों पर कवर नहीं था। इसके साथ ही कमरों की खिड़की भी टूटी थी, जिसे पर्दों से ढका हुआ था। रैन बसेरे में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब थे। जिस पर विधिक सेवा समिति सचिव ने तुरंत ही व्यवस्थाओं को सुचारू कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बुधवार को सुबह नगरपरिषद ने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया।

