Illegal liquor being concealed under animal feed labels | पशुआहार के लेबल में छुपाकर की जा रही अवैध शराब-तस्करी: ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने तस्करी पकड़ी; उदयपुर से आनंद (गुजरात) भेजी जा रही थी – Jaipur News


पुलिस थाना ब्रह्मपुरी ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 1 लाख 25 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। यह शराब उदयपुर से आनंद (गुजरात) भेजी जा रही थी, जिसे कलर पेंट की बाल्टियों पर पशुआहार का लेबल लगाकर सील पैक कर तस्करी के लिए त

.

डीसीपी करन शर्मा ने बताया- 07 जनवरी, बुधवार को जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी में संदिग्ध सामग्री होने की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी राजेश गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

यह शराब उदयपुर से आनंद (गुजरात) भेजी जा रही थी, जिसे कलर पेंट की बाल्टियों पर पशुआहार का लेबल लगाकर सील पैक कर तस्करी के लिए तैयार किया गया था।

यह शराब उदयपुर से आनंद (गुजरात) भेजी जा रही थी, जिसे कलर पेंट की बाल्टियों पर पशुआहार का लेबल लगाकर सील पैक कर तस्करी के लिए तैयार किया गया था।

25 बाल्टियों में छुपाकर भेजी जा रही थी शराब

सब इंस्पेक्टर जगदीश नारायण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी में संदिग्ध सामग्री की जांच की। जांच के दौरान कुल 25 बाल्टियां मिलीं, जिनमें से 20 बाल्टियों में 960 छोटी शराब की बोतलें और 5 बाल्टियों में 120 बीयर केन पाए गए।

दस्तावेजों की आड़ में हो रही थी तस्करी

पुलिस को शराब के उदयपुर से आनंद (गुजरात) तक परिवहन से संबंधित दस्तावेज भी मिले, लेकिन सामग्री अवैध पाए जाने पर संपूर्ण शराब को फर्द के जरिए जब्त किया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपए बताई जा रही है।

जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपए बताई जा रही है।

जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपए बताई जा रही है।

मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त बिल्टी, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क और स्रोत को लेकर अनुसंधान जारी है। थानाधिकारी राजेश गौतम का कहना है कि इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *