GST evasion worth crores from air cargo revealed, Gold and diamond jewelry seized; interstate network exposed | हवाई कार्गो से करोड़ों की जीएसटी चोरी का खुलासा: सोना-हीरा ज्वैलरी जब्त; अंतरराज्यीय नेटवर्क उजागर – Jaipur News


राज्य जीएसटी की प्रवर्तन शाखा ने जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाई कार्गो के माध्यम से की जा रही करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। इस दौरान भारी मात्रा में सोना, बुलियन, नेचुरल डायमंड और हीरा ज्वैलरी जब्त की गई है। इस कार्रवा

.

कर विभाग के चीफ कमिश्नर कुमार पाल गौतम के निर्देश पर स्टेट जीएसटी प्रवर्तन शाखा–I ने 6 जनवरी को यह कार्रवाई की। विभाग को कोलकाता से जयपुर तक बिना वैध दस्तावेजों के ज्वैलरी और बुलियन के अवैध परिवहन व व्यापार से जुड़ी गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी।

कई दिनों की रैकी के बाद बनाई गई सटीक रणनीति

सूचना की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन दल ने कई दिनों तक लगातार निगरानी (रैकी) करते हुए पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क की गहन पड़ताल की। जांच के दौरान यह सामने आया कि हवाई कार्गो और कूरियर सेवाओं के माध्यम से बड़े पैमाने पर बिना ई-वे बिल और वैध टैक्स दस्तावेजों के कीमती ज्वैलरी की आवाजाही की जा रही थी।

प्रारंभिक जांच में यह माल करोड़ों रुपए मूल्य का बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में यह माल करोड़ों रुपए मूल्य का बताया जा रहा है।

एयरपोर्ट पर घेराबंदी कर की गई जब्ती

रणनीति के तहत जैसे ही घरेलू हवाई अड्डे से कूरियर के माध्यम से सोना-हीरा ज्वैलरी से भरे पार्सल जयपुर पहुंचे, प्रवर्तन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और बिना दस्तावेजों का माल जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह माल करोड़ों रुपए मूल्य का बताया जा रहा है।

बाजार मूल्यांकन के बाद वसूली व पेनल्टी

स्टेट जीएसटी विभाग द्वारा जब्त की गई ज्वैलरी का बाजार भाव से मूल्यांकन करवाया जा रहा है। इसके आधार पर संबंधित कारोबारियों से कर, जुर्माना और पेनल्टी की वसूली की जाएगी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यापारियों और संस्थानों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

रणनीति के तहत जैसे ही घरेलू हवाई अड्डे से कूरियर के माध्यम से सोना-हीरा ज्वैलरी से भरे पार्सल जयपुर पहुंचे, प्रवर्तन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और बिना दस्तावेजों का माल जब्त कर लिया।

रणनीति के तहत जैसे ही घरेलू हवाई अड्डे से कूरियर के माध्यम से सोना-हीरा ज्वैलरी से भरे पार्सल जयपुर पहुंचे, प्रवर्तन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और बिना दस्तावेजों का माल जब्त कर लिया।

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार और माननीय मुख्यमंत्री की कर चोरी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप स्टेट जीएसटी विभाग लगातार सख्त अभियान चला रहा है। हाल के दिनों में प्रवर्तन शाखा द्वारा की गई कार्रवाइयों में बड़ी मात्रा में कर चोरी उजागर की गई है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई न केवल जीएसटी चोरी पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि इससे हवाई कार्गो के जरिए चल रहे अवैध कारोबार पर भी सख्त संदेश गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *