Girl kidnapped from in front of SP’s bungalow | एसपी के बंगले के बाहर से युवती का किडनैप: ब्लैक स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने खींचकर गाड़ी में डाला, पुलिस ने रोका तो धकेलते हुए भागे – Bhilwara News


भीलवाड़ा में दिनदहाड़े एसपी बंगले के सामने से युवती का किडनैप हो गया। ब्लैक स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने युवती को खींचकर गाड़ी में डाला और रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए रवाना हो गए।

.

मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन स्कॉर्पियो ने उन्हें ही रौंदने का प्रयास किया। घटना भीलवाड़ा के कलेक्ट्रेट परिसर के पास एसपी ऑफिस से महज 50 मीटर दूर एसपी बंगले के सामने शाम करीब 6 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार- अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही युवती ने पीहर पक्ष से खुद की जान को खतरा बताया था। इसी आशय का शपथ पत्र लेकर वह एसपी ऑफिस पहुंची थी।

लेकिन शपथ पत्र देकर लौटते समय बीच सड़क पर एक काली स्कॉर्पियो आकर रूकी और उसमें सवार लोगों ने युवती को खींचकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद किडनैपर्स उसे लेकर फरार हो गए।

ससुराल पक्ष का दावा है कि युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन युवती के परिवार वाले इससे नाराज थे।

देखिए- घटनाक्रम से जुड़ी 2 तस्वीरें

पीहर पक्ष से मिल रही थी जानलेवा धमकियां युवती के ससुराल पक्ष का कहना है कि युवती को पीहर पक्ष से जान का खतरा था। इसी कारण वह उनसे दूर रह रही थी। कई बार पीहर पक्ष की ओर जानलेवा धमकी दी गई थी।

इसके बाद युवती अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने आज एसपी ऑफिस आई थी। शपथ पत्र देकर वह लौट रही थी। एसपी ऑफिस से महज 50 मीटर दूर स्थित एसपी बंगले के बाहर अचानक एक ब्लैक स्कॉर्पियो आकर रूकी।

गाड़ी में सवार बदमाशों ने युवती को खींचकर गाड़ी में डाला और गाड़ी को भगाते हुए ले गए।

पुलिस जवान ने रोका, लेकिन नहीं रुकी स्कॉर्पियो मौके पर मौजूद विशेष शाखा(DSB) के सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रताप सिंह ने चलती गाड़ी के आगे खड़े होकर उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन किडनैपर्स ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस अधिकारी को धकेलते हुए आगे बढ़ गए।

इस दौरान प्रताप सिंह का मोबाइल पर सड़क पर गिरकर चकनाचूर हो गया और वे बाल- बाल बचे। दो वकीलों ने भी गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी। तेज रफ्तार गाड़ी ने रास्ते में एक बाइक सवार को भी कुचलने की कोशिश की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

चार घंटे में गाड़ी जब्त, लड़की और बदमाश डिटेन एडिशनल एसपी पारस जैन ने बताया कि वारदात के बाद जिलेभर में नाकाबंदी करवाई थी। काली स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। लड़की को डिटेन कर लिया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *