Five thefts occurred in Charanim village in one night. | जालोर के चितलवाना में एक साथ 5 जगह चोरी: मंदिरों से मूर्तियों का मुकुट चुराया, घरों के ताले तोड़कर कैश- ज्वेलरी लेकर भागे – Jalore News


जालोर के चितलवाना में एक घर में बिखरा सामान।

जालोर के चितलवाना थाना क्षेत्र के चारनीम गांव में मंगलवार रात को चोरों ने एक ही रात में करीब 5 जगह चोरी की वारदात की। चोर 2 मंदिरों से चांदी की मूर्ति, सोने-चांदी की ज्वैलरी समेत नकद चोरी कर ले गए।

.

इसके साथ ही अन्य 3 घरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान दो चोर रात को गांव के रास्ते में भी घूमते हुए दिखाई दिए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चितलवाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरी के बाद एक घर में बिखरा सामान।

चोरी के बाद एक घर में बिखरा सामान।

मंदिर से चुराई चांदी की मूर्ति प्रार्थी चारणीम गांव निवासी भरतपाल सिंह पुत्र गजेसिंह राजपुत ने रिपोर्ट दी। बताया कि मंगलवार की देर रात गांव में स्थित आशापुरी माताजी के मंदिर का मुख्य दरवाजा चोरों ने तोड़ दिया। इसके बाद मंदिर में घुसकर वहां रखी करीब 500 ग्राम वजनी 1 चांदी की मूर्ति, करीब एक किलो वजनी चांदी के झूमर 3 नग, 5 ग्राम की सोने की नथ और बिछाने की दरी चोरी कर ले गए।

मोटवी माता मंदिर से देवी मां का मुकुट चुराया मनाराम पुत्र रूपाराम प्रजापत ने बताया उसके घर के परिसर में बने मोटवी माता के मंदिर से देर रात को चोर माताजी की मूर्ति का पहना 22 ग्राम वजनी सोने का मुकुट चोरी कर ले गए। जब अलसुबह पूजा के दौरान मनाराम मंदिर पहुंचा, तो चोरी का घटना का पता चला। इस दौरान मंदिर में सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

तिजोरी से सोने की ज्वेलरी और कैश लेकर भागे शैतानसिंह पुत्र अचलसिहं राजपूत के कमरे के ताले तोड़ कर घर में घुसे चोर तिजोरी और पेटी के ताले तोड कर करीब 3 तोला सोने की चूड़ियां, 2 तोला वजनी सोने की अंगूठी दो नग, सोने की चेन और नगद रखे हुए 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।

ताला तोड़कर घर से चुराए गहनें रायसिंह पुत्र उका राम रावणा राजपूत ने रिपोर्ट दी। बताया कि चोर ताले तोड़कर कमरे में रखे चांदी का कन्दोरा वजन करीब 30 तोला, चांदी का कातरिया वजन करीब 25 तोला, चांदी का काकणीया वजन करीब 25 तोला, चांदी का तोड़ा वजन करीब 20 तोला, चांदी की बंगडी की वजन 20 तोला और चांदी की पोलडी वजन करीब 10 तोला चोरी कर ले गए।

तिजोरी तोड़ी, ज्वेलरी चुराकर भागे चोर रामसिह पुत्र उकाराम रावणा राजपूत ने बताया कि उसके घर के कमरे के ताले तोड़कर घर में प्रवेश कर चोर तिजोरी और पेटी के ताले तोड़कर तिजोरी में रखा चांदी का कन्दोरा वजन करीब 50 तोला, चांदी के कडलीये वजन करीब एक किलो, चांदी का तोडा वजन करीब 30 तोला और डेढ़ किलो चांदी के अन्य गहने भी चुराकर ले गए।

गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर भी रिकॉर्ड हुए हैं।

गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर भी रिकॉर्ड हुए हैं।

रामाराम व रायसिंह ने बताया- वह दोनों भाई अपने घर से आधा किलोमीटर दूर अपने खेत पर जीरे की फसल की रखवाली के लिए गए हुए थे। इस दौरान पीछे से चोरों ने उनके घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात की।

ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय गांव में दो चोर गांव में घूमते हुए भी दिखाई दिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *