Dr. Kirodi’s dance video on Om Baba’s Dungri | ओउम बाबा की डूंगरी पर डॉ किरोड़ी का डांस VIDEO: 21 कुंडीय यज्ञ में बाबा किन्नू व अमरुद लेकर पहुंचे, महिला-पुरुष भी साथ में नाचे – Alwar News



राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी मीणा बुधवार को थानागाजी के निकट हरनेर गांव में ओउम बाबा की डूंगरी पर पहुंचे। यहां ग्रामीण महिला पुरुषों के साथ जमकर डांस किया। धीमे-धीमे उड़ै रे गुलाल, ओउम बाबा डूंगरी पे….लोक गीत पर डॉ किरोड़ी ने करीब एक से दो

.

ग्रामीणों ने बताया कि हरनेर गांव में ओउम बाबा की डंगरी हरनेर, भांगडोली व थैतल के ग्रामीणों ने 21 कुंडीय यज्ञ कराया। यहां दुर्गा मां का मंदिर है। दोपहर 2 बजे कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी मीणा पहुंचे। ढाई बजे के आसपास डूंगरी पर ग्रामीणों के साथ डॉ किरोड़ी भी खुद को नहीं रोक सके। करीब दो घंटे तक कृषि मंत्री कार्यक्रम में रुके।

यहां कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को दिन में बिजली मिलने लग जाएगी। किसी भी समाज के व्यक्ति का काम हो तो मुझसे सीधे आकर मिल सकते हैं। कृषि मंत्री को गुढ़ा स्टैंड पर रोहिताश घांघल के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया गया। डूंगरी पर आयोजित कार्यक्रम में गांव के लक्ष्मण भौमिया सरपंच,राकेश पंचौली पार्षद, कप्तान शर्मा, महेंद्र बोहरा, गौतम ठेकेदार सहित हजारों लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *