An interesting description of the dialogue between Shri Ram and Kevat was given, Kevat’s devotion moved everyone. | श्रीराम-केवट संवाद प्रसंग का किया रोचक वर्णन, केवट की भक्ति ने किया भावविभोर – pratapgarh (Rajasthan) News



गंगेश्वर महादेव मंदिर, बंबोरी–रघुनाथपुरा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के दौरान श्रीराम–केव

.

केवट की निष्कलुष भक्ति, सरलता और अटूट विश्वास का वर्णन सुनकर पांडाल भावविभोर हो उठा और कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इस प्रसंग के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ईश्वर को धन या वैभव नहीं, बल्कि निष्कपट भक्ति प्रिय है। केवट की सेवा भावना तथा प्रभु श्रीराम की करुणा, समता और दयालुता आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कथा के समापन पर भव्य महाआरती हुई और महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन से जुड़े किशन जणवा ने बताया कि कथा प्रतिदिन नियमित रूप से जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *