Actress Kriti Sanon arrived in Udaipur with her sister and her fiancé. | बहन की शादी के लिए एक्ट्रेस कृति सेनन पहुंची उदयपुर: रुमर्ड बॉयफ्रेंड भी दिखे साथ; दूल्हा-दुल्हन समेत रिश्तेदारों का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, 9 जनवरी से रस्में शुरू – Udaipur News


नूपुर की बड़ी बहन एक्ट्रेस कृति सेनन सहित अन्य रिश्तेदार भी उदयपुर में पहुंच गए हैं।

एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन की शादी के लिए आज उदयपुर पहुंची। उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर भी साथ दिखे। कृति की बहन एक्ट्रेस नुपूर सेनन और सिंगर स्टेबिन की शादी होटल फेयरमोंट पैलेस में 11 जनवरी को होगी।

.

शादी को लेकर दोनों ही कपल और रिश्तेदार बुधवार शाम 6 बजे चार्टर से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। शादी के फंक्शन 9 जनवरी से शुरू हो जाएंगे और 11 जनवरी को दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी रॉयल तरीके से होगी, जिसमें दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

एक्ट्रेस कृति सेनन गाड़ी में बैठकर होटल रवाना हो गई।

एक्ट्रेस कृति सेनन गाड़ी में बैठकर होटल रवाना हो गई।

नूपुर की बड़ी बहन एक्ट्रेस कृति सेनन सहित अन्य रिश्तेदार भी यहां पहुंच गए हैं।

नूपुर की बड़ी बहन एक्ट्रेस कृति सेनन सहित अन्य रिश्तेदार भी यहां पहुंच गए हैं।

कृति सेनन, उनकी बहन नूपुर और स्टेबिन के एयरपोर्ट पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया।

कृति सेनन, उनकी बहन नूपुर और स्टेबिन के एयरपोर्ट पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़े से स्वागत, फैंस की भीड़ कृति सेनन, उनकी बहन नूपुर और स्टेबिन के एयरपोर्ट पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए फैंस खासा उत्साहित दिखे। यहां से सभी होटल के लिए रवाना हो गए।

13 को मुंबई में होगा रिसेप्शन फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी चुनिंदा नाम ही इस शादी में आएंगे। नुपूर फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन है। नुपूर सेनन ने खुद शनिवार को बॉयफ्रेंड स्टेबिन से सगाई की घोषणा की थी। नुपूर ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ सगाई की अनाउंसमेंट की थी। शादी की घोषणा के बाद कृति सेनन ने भावुक पोस्ट शेयर की थी। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जो 13 जनवरी को होगी।

स्टेबिन बेन ने नुपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- 'मेरा और नुपूर का रिश्ता बहुत ही शानदार है। हम एक-दूसरे के बहुत करीब हैं।

स्टेबिन बेन ने नुपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘मेरा और नुपूर का रिश्ता बहुत ही शानदार है। हम एक-दूसरे के बहुत करीब हैं।

कृति ने लिखा था- मैं बहुत ज्यादा रोने वाली हूं शादी की घोषणा के साथ कृति ने नुपूर और स्टेबिन की तस्वीर शेयर कर लिखा था, ‘आह, मैं बहुत ज्यादा रोने वाली हूं।’ नुपूर सेनन ने शनिवार को ऑफिशियल इंस्टाग्राम से सगाई की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, शायदों से भरी इस दुनिया में, मैंने अब तक का सबसे आसान ‘हां’ ढूंढ लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *